प्रयागराज से संगम की पवित्र त्रिवेणी का अमृत जल रामनगरी अयोध्या भी पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की टीम टैंकर में प्रयागराज से अमृत जल भर कर अयोध्या पहुंची है। महाकुंभ में आस्था रखने वाला जो व्यक्ति किन्ही कारणवश प्रयागराज जाकर महाकुंभ में डुबकी नहीं लगा पाए, उनके लिए योगी सरकार महाकुंभ का अमृत जल उनके पास पहुंचा रही है। पुलिस लाइन में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी निशुल्क गंगा जल उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही गंगा जल देते समय जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे हैं। डेढ़ महीने चले महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम की पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई लेकिन जो लोग किन्हीं कारणवश प्रयागराज नहीं पहुंच पाए, उन लोगों के लिए प्रयागराज का गंगा जल प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों के मन में महाकुंभ के प्रति आस्था है, वह पुलिस लाइन जाकर गंगा जल प्राप्त कर सकते हैं।