अयोध्या: रामनगरी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब 3:30 बजे आसमान पर घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। दृश्यता कम होने के कारण कई वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ना पड़ा। इसके बाद करीब 3:36 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाजारों में मौजूद लोगों ने दुकानों और छज्जों के नीचे शरण ली।