श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम के लिए आमंत्रित सदस्यों का आगमन तेज हो गया है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे कारसेवकपुरम स्थित प्रवेश द्वार पर आमंत्रित सदस्य एकत्रित हुए, जहां वे अपने क्यूआर आधारित पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए कतार में नजर आए। आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी गई हैं, जिससे बाहर से आने वाले अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुजफ्फरनगर से पहुंचे अमरीश गोयल, जो पूर्व में कारसेवक रह चुके हैं, ने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए और पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। उन्होंने इसे भावनात्मक क्षण बताया। 1992 के बाद पहली बार वह अयोध्या पहुंचे। आमंत्रित सदस्यों के ठहरने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 3000 हजार कमरे लिए गए थे इसमें लगभग 2700 अतिथि पहुंच चुके हैं। काशी क्षेत्र, गोरक्ष मंदिर सहित आमंत्रित सदस्यों को ठहराने के लिए उन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनको कारसेवकपुरम, अशर्फी भवन सहित एक अन्य मंदिर में आवास की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी को सुगम प्रवास मिल सके।