भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शुक्रवार को विद्युत समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता मीटर कार्यालय के समक्ष हुई पंचायत में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि फर्जी बिल, मीटर की खामियां, मरम्मत और नए कनेक्शन को लेकर लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं तक शाम की आपूर्ति बाधित न करने की मांग की। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने यूरिया की कालाबाजारी और टैगिंग का आरोप लगाते हुए निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की।