अयोध्या में परिषदीय विद्यालयों में होली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। कंपोजिट विद्यालय पुलिस लाइन, कंपोजिट विद्यालय लालबाग, कंपोजिट विद्यालय डाइट परिसर, कर सहादतगंज सहित नगर के अन्य विद्यालयों में बच्चों ने रंग-गुलाल के साथ होली खेली। बच्चों ने शिक्षकों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित होली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।