फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में विश्व योग दिवस पर आरोही संस्थान की 180 किशोरियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अयोध्या के तारुन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को आरोही संस्थान तारुन द्वारा सहयोगी संस्था पानी संस्थान के सहयोग से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के 97 गांवों से जुड़ी आरोही संस्थान की लगभग 180 खेलों से जुड़ी किशोरियों एवं लीडरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही युवा खुशहाली कार्यक्रम की पूरी टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम में कबड्डी कोच उपेंद्र शुक्ला, एथलेटिक्स कोच सौम्या शुक्ला तथा क्रिकेट कोच अंकित सिंह ने किशोरियों एवं युवाओं को योग के महत्व तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आरोही संस्थान की सचिव मौसम एवं उनके संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। युवा खुशहाली कार्यक्रम से मीनाक्षी, रूपवती, कमला, निधि, उदय, श्याम, मनीष, प्रियंका, शिवानी, शिखा, सरिता, मनु सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आरोही संस्थान किशोरियों के खेल एवं नेतृत्व विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, जिसमें पानी संस्थान निरंतर सहयोग प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें