फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में देवकाली बाईपास पर घंटों जाम... लोग हलकान, यातायात व्यवस्था बेपटरी

अयोध्या में देवकाली बाईपास के पास सोमवार को सुबह घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जाम के कारण स्कूल जाने वाली बसें समय पर नहीं पहुंच सकीं, वहीं ऑफिस जाने वाले कर्मचारी भी देरी से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे। जाम में फंसे लोगों ने कहा कि देवकाली बाईपास पर जाम की समस्या कोई नई नहीं है। यहां आए दिन जाम लगता रहता है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया जा रहा है। संकरे मार्ग, बेतरतीब खड़े वाहन और ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में काफी दिक्कत हुई। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों गाड़ियों में बैठे रहना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालक तो मजबूरी में गलत दिशा से निकलने का प्रयास करते नजर आए, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें