अयोध्या के रुदौली नगर के कोठी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नकाबपोश बदमाश ने फिल्मी अंदाज़ में ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोलते हुए असलहा के बल पर लाखों रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए। घटना से पूरे बाजार में दहशत फैल गई और व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कोठी मोहल्ले स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची नकाबपोश बदमाश ने अचानक हथियार निकालकर दुकानदार को असलहा दिखाकर धमकाते हुए दिया। लगभग 26 ग्राम सोने के हार और चेन अपने कब्जे में ले लिए और वारदात को अंजाम देकर पलक झपकते मौके से फरार हो गया। नकाब पोश बदमाश को लोग महिला बता रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक लूट से बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। इसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस नकाब पोश बदमाश की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।