फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में तारुन ब्लॉक में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले से 196 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

अयोध्या में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन तारुन ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों- पनभरिया, पछियाना, हैदरगंज एवं विजयनपुर सजहरा पर किया गया। मेले में कुल 196 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 25 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC), एनीमिया से ग्रसित मरीजों को आयरन सुक्रोज उपचार, TB की स्क्रीनिंग एवं जांच, गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें