फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में टमाटर किसानों की पीड़ा, 70 पैसे प्रति किलो ले रहे व्यापारी; नष्ट करने के मजबूर किसान

अयोध्या में व्यापारी किसानों से 70 पैसे प्रति किलो टमाटर खरीद रहे हैं। इससे किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। किसान खेत में टमाटर नष्ट करने को मजबूर हैं। बीकापुर क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती होती है। यहां टमाटर किसानों के हाल बेहाल हैं। खुले बाजार में भले ही टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा हो। लेकिन, थोक व्यापारी इसे किसान से 70 पैसे प्रति किलो ही खरीद रहे हैं। टमाटर किसानों का कहना है कि महाकुंभ के चलते नेपाल व अन्य प्रदेशों से ट्रक नहीं आ पाए। इसके चलते उनका टमाटर बाहर नहीं जा पाया। इसलिए अब टमाटर कौड़ियों के भाव बिक रहा है। किसानों ने सरकार से टमाटर में भी एमएसपी लागू करने की मांग की। बताया कि एक एकड़ खेत में टमाटर पैदा करने के लिए लगभग एक लाख रुपये की लागत लगती है। अब लागत भी नहीं निकल पा रही है, फायदे की बात ही छोड़ दीजिए। किसानों से मिलने पहुंचे सपा नेता पंडित समरजीत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का बुरा हाल है। किसान बेहाल है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। दरअसल, बीकापुर क्षेत्र प्रयागराज हाईवे के किनारे पड़ता है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज हाईवे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया था। इससे किसान अपनी फसल नेपाल और अन्य प्रांतों में नहीं बेच पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें