फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सिलिंडर की किल्लत को लेकर सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अयोध्या में गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। महिलाओं ने गैस सिलिंडर को सफेद कपड़े में लपेटकर उस पर फूल माला चढ़ाकर सांकेतिक विरोध किया। सरोज यादव ने कहा कि शहर और गांव दोनों जगह गैस सिलिंडर की भारी कमी है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस न मिलने से घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। बच्चे भूखे स्कूल जा रहे हैं। सपा महिला विंग ने सरकार से गैस की आपूर्ति जल्द सुचारू कराने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें