फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पूरा बाजार की पुरानी पुलिस चौकी हटेगी, बच्चों और युवाओं के लिए बनेगा जिम हाउस

अयोध्या में पूरा बाजार के जलालुद्दीन नगर स्थित ग्राम सभा की जमीन पर बनी पुरानी पुलिस चौकी के स्थान पर अब युवाओं के लिए जिम हाउस बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से इस स्थान को लेकर ग्रामीणों और पुलिस विभाग के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसे अब प्रशासनिक सहमति के बाद सुलझा लिया गया है। बताया जाता है कि पूरा बाजार की पुरानी पुलिस चौकी ग्राम सभा की उस जमीन पर स्थापित थी, जिसे स्थानीय लोग “कांदी हाउस” के नाम से जानते हैं। यह चौकी कई वर्षों से वहीं संचालित होती रही। बाद में पुलिस चौकी के लिए दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराकर उसे स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद पुराने स्थान को खाली कराने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस कर्मचारियों के बीच कई बार कहासुनी और विवाद की स्थिति बनती रही। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर चौकी की पुरानी जगह खाली कराकर वहां बच्चों और युवाओं के लिए जिम हाउस बनवाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और एसडीएम सदर से भी इस विषय पर चर्चा की। अंततः प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति के बाद विधायक ने इस स्थान पर जिम हाउस निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत करा दिया। जल्द ही इसके लिए धनराशि भी जारी की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस जिम हाउस के बनने से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान ग्राम सभा के निवासी अवधेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुनील सिंह , गुरु प्रसाद सिंह , पूर्व प्रधान अवध बिहारी सिंह , पूर्व प्रधान राज नारायण सिंह और संतोष सिंह सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन से पुलिस चौकी हटाकर जनहित में जिम हाउस बनाने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया था, जिसे अब प्रशासन की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें