फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में पहले दिन गेहूं क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं हुई बोहनी

यूपी के अयोध्या में सोमवार से गेहूं की खरीदारी शुरू हो गई। पहले दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कहीं बोहनी तक नहीं हुई। विपणन निरीक्षक रोशन अग्रवाल ने बताया कि अभी किसानों की गेहूं की फसल खेत में खड़ी है। उम्मीद की जा रही है कि 10 अप्रैल के बाद किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर आना शुरू होगा। अयोध्या में 61 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी किसान क्रय केंद्र नहीं पहुंचा। दरअसल अभी तक किसानों की फसल खेत में ही खड़ी है। किसान गेहूं की मड़ाई करने के बाद क्रय केंद्र पर लाएगा। विपणन अधिकारी की मानें तो 10 अप्रैल के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं की खेप पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें