फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नवरात्र के पहले दिन रामकोट की परिक्रमा को उमड़े संत और श्रद्धालु

रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई रामकोट की नित्य परिक्रमा भक्तों की आस्था का केंद्र बन गई है। परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। नवरात्र के पहले दिन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम मंदिर के प्रवेश द्वार से रामकोट की परिक्रमा की। जय श्री राम के जयघोष से पूरा परिक्रमा पथ गूंजता रहा। परिक्रमा को एक माह पूरे हो चुके हैं और नित्य श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। परिक्रमा में हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास और डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें