फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने फंदे से लटक कर दे दी जान

यूपी के अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। छात्रों ने उसका शव फंदे से झूलते देखा तो कालेज प्रशासन को सूचना दी। उसे एम्बुलेंस से दर्शननगर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र सागर पटेल जौनपुर का रहने वाला था। परिजनों को सूचना देते हुए छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सत्यजीत वर्मा ने बताया कि सागर पटेल (22) एमबीबीएस 2024 बैच का छात्र था। वह जौनपुर का रहने वाला था। उसका फर्स्ट ईयर कम्प्लीट होने वाला था। शुक्रवार शाम मुझे घटना की सूचना मिली तो मैं भागते हुए उसके कमरे में पहुंचा। वह अपने कमरे में फंदे से झूलता पाया गया। तुरंत पुलिस चौकी को सूचना दी गई। इसके बाद हम लोग उसे दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले गए। प्राचार्य ने बताया कि सागर के साथ दो बैचमैट कमरे में रहते थे। उनसे घटना की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि सागर आज सुबह ठीक था। दोपहर बाद वे दोनों किसी काम से हॉस्टल से बाहर गए थे। सागर अपने कमरे में ही था। दोपहर तीन बजे जब लौटकर आए तो देखा सागर कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। उसने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में किसी को नहीं पता है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुरूआती छानबीन में पता चला है कि सागर पटेल इंटरनल एग्जाम में फेल हो गया था। इससे डिप्रेशन में था। उसका इलाज चल रहा था। अंदेशा है कि इसी के चलते उसने अपनी जान दे दी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें