फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में लेखपाल वंदना वर्मा बनीं नायब तहसीलदार, बीकापुर एसडीएम ने किया सम्मानित

अयोध्या के बीकापुर तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात वंदना वर्मा का यूपी पीसीएस में नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर उप जिलाधिकारी श्रेया ने बधाई दिया। तहसील लेखपाल संघ के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में नायब तहसीलदार के पद पर चयन वंदना वर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गयी। एसडीएम श्रेया ने लेखपाल वंदना वर्मा की सफलता को अन्य युवा कर्मचारियो के लिए प्रेरणा बताया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रामखेलावन, राजस्व निरीक्षक अवधेश मिश्र, अतुल सिंह सहित लेखपाल संघ के पदाधिकारी और राजस्व लेखपाल मौजूद रहे। वंदना वर्मा ने सफलता का श्रेय बड़े भाई को दिया। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल करने वाली उमरनी पिपरी की लेखपाल वंदना ने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की। वर्तमान में वह बीकापुर तहसील के उमरनी पिपरी सर्कल में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। तारुन विकासखंड क्षेत्र के बेलगरा गांव की मूल निवासी वंदना के भाई और बहन भी इंजीनियरिंग सेवा में बड़े पदों पर तैनात है। यूपीपीसीएस में मिली सफलता पर वंदना वर्मा ने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व मिलेगा उसकी इमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें