अयोध्या के तारुन में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीओ आईएसबी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने परसावां महोला में आवारा सांडों को पकड़कर पशुशाला भेजने, मृतक किसानों के वारिसों को खाद उपलब्ध कराने, फखरपुर के सामुदायिक शौचालय की सफाई, दाँदुपुर के चकमार्ग संख्या-299 से अतिक्रमण हटाकर पटाई कराने तथा कूरी पुरुषोत्तमपुर में मार्ग दुरुस्त कराने की मांग उठाई। एडीओ सहकारिता अमित सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पंचायत में नव नियुक्त प्रदेश सचिव राम जनम वर्मा का स्वागत किया गया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन और गांव-गांव चौपाल लगाने की बात कही।