यूपी के अयोध्या में बुधवार शाम बाइक सवार सामने से कार में टकरा गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइख सवार को घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसा इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज रोड पर हुआ। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में लिया है। बाइक सवार घायल कहां का रहने वाला है और कौन है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। कार में कौशलपुरी, अयोध्या के भवन नारायण द्विवेदी उनके पुत्र शैलेश द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी व पत्नी कृष्ण द्विवेदी सवार थे। यह लोग जमुआ गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।