फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में भाकियू युवा मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा ने सोमवार को जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में गांधी पार्क में प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने, आंदोलन के दौरान घायल छात्रों को मुआवजा व मृतक छात्रों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि सरकार परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराए, सभी रिक्त पदों पर भर्ती करे तथा लंबित 69 हजार शिक्षक भर्ती का निस्तारण करे। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय होने पर भाकियू उनके साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें