फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जिला अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने काटा हंगामा

अयोध्या में मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने परिसर में हंगामा काटा है। गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के तिरुखा बुजुर्ग, सुरवार खुर्द निवासी कौशल्या सिंह (60) को पेट व कमर दर्द होने पर परिजनों ने मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज शुरू होने के बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। उनकी सांस फूलने पर परिजनों ने ऑक्सीजन लगाने का आग्रह किया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑक्सीजन न होने का हवाला देते हुए अभद्रता की। इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उनका कॉलर पड़कर धक्का दे दिया। परिजन आरोपी चिकित्सक पर कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े रहे। अधीक्षक डॉक्टर अजय चौधरी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम करने को तैयार नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें