फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हिंदू नव वर्ष पर राम मंदिर में सिखों के कृपाण के अतिरिक्त अन्य आयुध प्रतिबंधित

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में वर्ष प्रतिप्रदा (हिंदू नव वर्ष) पर 19 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। साथ ही अनेक प्रतिबंध भी हैं। सिख समुदाय के लोगों द्वारा कानूनन अनुमन्य छोटी कृपाण के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का कोईआयुध (अस्त्र-शस्त्र) मन्दिर परिसर में नहीं ले जाया जा सकेगा। न ही किसी किसी का कोई अंगरक्षक साथ जा सकेगा। नवरात्रि का प्रारम्भ होने के कारण फलाहार का समुचित प्रबंध रहेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने आज देर सायंकाल जारी चलचित्र संदेश में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि सभी आमंत्रितों को नाम से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे । सब पर कूट संख्या (कोड नंबर) होंगे। यह अहस्तान्तरणीय (नॉन ट्रांसफरेबल) होगा। मोबाइल फोन भी परिसर में नहीं ले जाया जा सकेगा। पानी,व अन्य संसाधन का प्रबंध कार्यक्रम स्थल पर रहेगा।किस द्वार से प्रवेश मिलेगा यह भी समय से बता दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें