फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को लगी श्रद्धालुओं की कतारें

ज्येष्ठ माह के पवित्र मंगल के अवसर पर मंगलवार को रामनगरी अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और दर्शन व्यवस्था सुचारु रखी गई। दूर-दराज जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें