फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में गर्मी बढ़ने के साथ चर्म रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा

अयोध्या में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के साथ चर्म रोगों के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों खुजली, मुंहासे, दाद, फंगल इंफेक्शन और रूसी जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और तेज गर्मी के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ना आम बात है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पसीना अधिक निकलने से त्वचा पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए साफ-सफाई और सावधानी बेहद जरूरी है। डॉ. वर्मा ने सलाह दी कि लोग अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्के व सूती कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय छाता या कैप का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि हल्की खुजली होने पर एक से तीन दिन तक एंटी एलर्जी दवा ली जा सकती है, लेकिन समस्या बढ़ने या लगातार बने रहने पर तुरंत नजदीकी चर्म रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए, ताकि समय रहते सही उपचार किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें