फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में चातुर्मास में चंपत राय ने शुरू की साधना, रोजाना रखेंगे 6 घंटे मौन व्रत

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में चातुर्मास प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने चातुर्मास में रोजाना 6 घंटे मौन व्रत रहने का संकल्प लिया है। वह सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 तक मौन व्रत रखेंगे। इस दौरान वे केवल साधना करेंगे। किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। वह रामचरितमानस का पारायण और राम मंत्र का जाप करेंगे। उनका यह नियम पूरे चातुर्मास यानी देव उठनी एकादशी तक जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व पदाधिकारी की आईडी से बनने वाले पास जब से बंद हुए हैं तब से वीआईपी पास के लिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा है। राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन की आईडी से अभी पास जारी नहीं किया जा रहे हैं। जल्दी उनकी आईडी से पास जारी किए जाने की सुविधा भी शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें