अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 5 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर छात्रों में असमंजस बना हुआ है। सैकड़ों छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने का अनुरोध किया। छात्रों का कहना है कि बिना स्पष्ट दिशा-निर्देश के नेगेटिव मार्किंग लागू करना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि नेगेटिव मार्किंग नहीं हटाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।