अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर स्थित कल्पना चावला सभागार में बृहस्पतिवार को बीटेक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग शुरू हो गई। बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा साइंस में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया कराई गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई काउंसलिंग में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। प्रवेश समन्वयक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिन बच्चों का प्रवेश बीते दिनों में नहीं हो पाया वह आज जाकर कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे भी जारी रहेगी।