तारुन-रसूलाबाद मार्ग पर स्थित ककोली गांव के पास सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सूखे गहरे तालाब की दीवार तोड़ते हुए उसमें जा गिरी। गाड़ी पलटने से बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे हैदरगंज थाना क्षेत्र के करौदी गांव निवासी बब्बन पांडे, विजय यादव और एक महिला कार से अयोध्या जा रहे थे। ककोली के अंधे मोड़ पर अचानक कार बेकाबू हो गई और तालाब की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला। गाड़ी पलटी नहीं थी। सभी लोग सुरक्षित है।