फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर, राम की पैड़ी पर मंच और टेंट का निर्माण शुरू

अयोध्या: दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राम की पैड़ी पर टेंट, मंच और लाइटिंग का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार से घाट पर पानी को सुखाकर ट्रैक्टर से समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि दीयों की सजावट और लेजर शो के लिए बेहतर व्यवस्था की जा सके। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी के आसपास के घरों और इमारतों पर लेजर लाइटें लगाई जा रही हैं। रात के समय इन लाइटों से पूरा घाट जगमगाएगा। रामकथा पार्क में जर्मन हैंगर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। यहां मुख्य मंच बनेगा, जहां देशभर के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रशासन ने लता मंगेशकर चौराहे पर भव्य प्रवेश द्वार बनाना भी शुरू कर दिया है। दीपोत्सव के दौरान इसी द्वार से मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा सरयू तट, साकेत महाविद्यालय और प्रमुख चौराहों पर भी सजावट का काम चल रहा है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग और पर्यटन विभाग की टीमें दिन-रात काम में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार दीपोत्सव में लाखों दीये जलाने के साथ ड्रोन शो और लेजर शो भी मुख्य आकर्षण होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें