पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में वर्ष 2025 बैच के 199 सिपाहियों ने 9 माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कार्यक्रम में डीआईजी सोमेन वर्मा ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु सिपाहियों के अनुशासन व दक्षता की सराहना की। इस अवसर पर सभी रिक्रूट्स ने कर्तव्यनिष्ठा और गोपनीयता की शपथ ली। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब इन सिपाहियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जाएगी। समारोह के दौरान सिपाहियों ने अयोध्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने को अनुभव बताया। वहीं उपस्थित परिजनों ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनका त्याग आज सार्थक हुआ है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।