फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम से चाय बागान के श्रमिकों का दल पहुंचा अयोध्या, रामलला-हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से असम के चाय बागानों में कार्यरत श्रमिकों का 30 सदस्यीय दल पहली बार तीर्थ यात्रा पर अयोध्या पहुंचा। इस दल में 25 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल रहे। सुबह करीब 6 बजे कारसेवक पुरम पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर नागेश्वर नाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन और राम जन्मभूमि में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में श्रमिकों ने इस यात्रा को जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने अयोध्या में मिली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें पहली बार इतनी सुव्यवस्थित और दिव्य धार्मिक यात्रा का अनुभव हुआ है, जो उनके जीवन की यादगार यात्रा बन गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें