अयोध्या में रुदौली तहसील क्षेत्र के मवई ब्लॉक के अशरफपुर गंगरेला गांव में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र विकसित करने के उद्देश्य से मियावाकी पद्धति से पांच बीघे में 14,500 पौधे रोपित किए गए। मियावाकी पद्धति में स्थानीय प्रजातियों के विभिन्न प्रकार के पौधों को कम दूरी पर लगाया जाता है, जिससे कम समय में घना वन विकसित किया जा सके। इस पद्धति से हरित क्षेत्र बढ़ने के साथ पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।