फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रजनी तिवारी का अयोध्या दौरा, बोलीं– 'योगी सरकार में नारी शक्ति को सम्मान'

अयोध्या में रविवार को ‘आत्म भारत’ के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी पहुंचीं। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ी है। आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

रजनी तिवारी ने कहा कि योगी सरकार बनने से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। उस समय की सरकारें नकल को बढ़ावा दे रही थीं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा था। लेकिन योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी और उसे मजबूती प्रदान की। आज उत्तर प्रदेश शिक्षा का उभरता हुआ हब बन रहा है। सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ाने के साथ गुणवत्ता सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया है।

बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि वहां एनडीए की सरकार बनना तय है, क्योंकि जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में वोट किया है। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों का सरकार ने भव्य और दिव्य स्वरूप में विकास किया है। यही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है—विकास के साथ संस्कृति और परंपरा का सम्मान।

उन्होंने कहा कि ‘आत्म भारत’ जैसी पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। योगी सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला शिक्षित, आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें