फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे अवधेश प्रसाद, भाजपा पर साधा निशाना

Video Updated Sun, 30 Nov 2025 02:02 PM IST

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने आज प्रभु श्री राम के दर्शन किए और इसे अपने जीवन का सौभाग्य माना। उन्होंने कहा, “प्रभु श्री राम की कृपा मुझ पर है। मैं धन्य हूं कि मेरा जन्म इसी भूमि पर हुआ। लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या की सीट पूरे देश की नजर में थी और अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर मैं ऐसी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण सीट पर कैसे जीत गया, जबकि भाजपा दावा करती है कि उसने यहां मंदिर बनवाया है। प्रभु राम मेरे रोम-रोम में बसते हैं, उनकी कृपा से ही यह संभव हुआ।”

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को लेकर उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्र और देवतुल्य जनता को इस अवसर की बधाई देता हूं। 25 तारीख को कार्यक्रम था, लेकिन मुझे उसमें आमंत्रित नहीं किया गया। हमें बुलाया नहीं गया, इसका मलाल नहीं है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि प्रभु राम की वह जनता, जो यहीं आसपास रहती है, उसे भी कार्यक्रम से दूर रखा गया।”
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें