औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने चिंताजनक हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।