समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की ओर से रविवार को तुलसी-शालिग्राम का विवाह कराया गया। पोरवाल धर्मशाला में तुलसी शालिग्राम विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में शालिग्राम की बरात गुमटी मोहाल से प्रारंभ होकर बैंड बाजों के साथ हलवाई खाना, सदर बाजार होते हुए पोरवाल धर्मशाला पहुंची। शहर के श्रद्धालुओं की ओर से बरात का कई जगह स्वागत किया गया। पोरवाल धर्मशाला में बरात की अगवानी के साथ बरातियों पर पुष्प वर्षा की गई। आचार्य कपिल मिश्रा व अवध बिहारी शुक्ला द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों व मंत्रोचार के साथ विवाह के साथ संपन्न कराया गया । इसके बाद तुलसी मैया व शालिग्राम सूत्र बंधन में बंध गए। मौजूद महिलाओं ने तुलसी मैया के पैर पूजकर आशीर्वाद प्राप्त किया।