औरैया जिले के दिबियापुर थाने में तैनात तीन सिपाहियों (अनिल जुरैल, दिलीप शर्मा और प्रवीण) को एसपी ने प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले एक सिपाही का मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर चालक से बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद चालक पर दबाव बनाकर वीडियो जारी कराने का आरोप था।