अनंतराम कोतवाली क्षेत्र के नवले का पुरवा गांव में शनिवार रात पत्नी से विवाद के चलते योगेंद्र सिंह नामक युवक खेत में बने हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। ससुराल वालों को बुलाने की जिद पर अड़े युवक ने करीब साढ़े पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पुलिस और परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों को मौके पर बुलाए जाने के बाद रात करीब डेढ़ बजे वह सुरक्षित नीचे उतरा।