औरैया जिले में सदर कोतवाली की चौकी इंडियन ऑयल के पास बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे स्कूटी सवार महिला समेत दो को डंपर ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषड़ था कि शव के चीथड़े काफी दूर तक हाईवे पर फैल गए। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौक पर पहुंचे। दोनों शवों को हाईवे से हटा कर पोस्टमार्टम हाउसे भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक जालौन के बताए जा रहे हैं। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को घटनास्थल से गांव जालौन थाना सिरसाकलार के गांव सतराजू निवासी लल्लन सिंह व उनके पत्नी रेशमा देवी के आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस आधार कार्ड से परिजन को संपर्क कर रही है।