फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: देवकली मंदिर में सुरक्षा कड़ी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने देवकली मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार को डीएम बृजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सोमवार तड़के से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें