आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास के दौरान प्रसिद्ध देवकली मंदिर व जनपद के अन्य प्रमुख शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी पूरी कर ली है। सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औरैया पुलिस द्वारा भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की गई है। यह डायवर्जन व्यवस्था सावन माह के प्रत्येक रविवार रात 8:00 बजे से सोमवार रात तक तथा सावन शिवरात्रि के अवसर पर 10 अगस्त की रात 8:00 बजे से 11 अगस्त की रात तक लागू रहेगी।