फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार, जानलेवा हमले का था आरोपी

थाना अछल्दा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। थाना अछल्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस मार्ग स्थित हनुमंतपुर पुलिया के पास से शनि उर्फ राजा यादव निवासी करहाता (थाना कुदरकोट) को धर दबोचा। आरोपी पर थाना अछल्दा में जान से मारने की नीयत से फायर करने का मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें