फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में नाराज किसानों ने अंत्येष्टि स्थल में कैद किए मवेशी

अजीतमल तहसील की ग्राम पंचायत सॉफर में अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने आधा सैकड़ा मवेशियों को घेरकर गांव के बाहर बने अंत्येष्टि स्थल में कैद कर दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह राजपूत ने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहीं पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए ध्यान सिंह ने कहा कि इलाके में अन्ना मवेशी किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उनका कहना था कि यदि जिला प्रशासन ने मवेशियों को गोशाला में बंद नहीं करवाया तो वह धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें