केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को याद करते हुए कहा कि वह आईआईटी उत्तीर्ण थे। उन्होंने आधुनिक शिक्षा और तकनीकि को बढ़ावा देने का काम किया। देश भर में फैक्टरी लगवाईं। उन्होंने कहा कि उनकी तकनीक का उनको भी फायदा मिल रहा है। आज जमाना स्किल और तकनीकि का हैै। इसी के बल पर युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।