फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, दोस्तों पर शराब में कुछ देने का आरोप

गजरौला। संदिग्ध हालत में नगर के बसंत विहार मोहल्ला निवासी मोहित (30)की मौत हो गई। उसे परिजन सीएचसी में लाए। देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों ने दोस्तों पर शराब में कुछ देने का आरोप लगाया। युवक की मौत से मां और परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि वह रंगाई- पुताई करने का काम करता था। उसके परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को घर से गया था। इसके बाद नहीं आया। शुक्रवार सुबह वह घर आया और कमरे में सो गया। शाम को करीब 4 बजे तक वह कमरे में लेटा रहा। उसके शरीर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर परिजन करीब 5.30 बजे उसे सीएचसी में लेकर आए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां ओमवती पछाड़ खाकर गिर गई। परिवार की महिलाओं ने उसे संभाला। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर शराब में कुछ देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी। सीएचसी पहुंचे पुलिसकर्मियों नेे परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें