फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-मोहल्लों में घूम रहे कुत्तेे और सांड़ बने परेशानी का सबब

गजराैला में गली-मोहल्लों में घूम रहे कुत्तेे और सांड़ लोगों की परेशानी का सबब बने हैं। कुत्तों के झुंड किसी को अकेला देख उस पर टूट पड़ते हैं। सांड़ भी हमलावर हो जाते हैं। कुत्तों के बधियाकरण व सांड़ पकड़वाने के पालिका के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नगर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है, जहां पर कुत्तों के झुंड न मिल जाएं। सोमवार को दिन में मामूली धूप निकलने पर कुत्तों के झुंड गलियों और मोेहल्लों में घूमते दिखाई। उनके आस पास से लोग गुजरे तो काटने के लिए दौड़ पड़े। कपिल भड़ाना, लोकेंद्र सिंह, मोबाइल की दुकान संचालक संजू शर्मा, मेडिकल स्टोर संचालक हरिओम कश्यप, दुकानदार शाकिर का कहना है कि अतरपुरा में सोमवार शाम कुत्तों का झुंड देख कई लोग अपना रास्ता बदल कर निकले। यही हाल सांड़ों का भी है। वह भी नगर की मुख्य सड़कों पर घूमते रहते हैं। कब किस पर हमला कर दें, कहा नहीं जा सकता। इसके अलावा यह डर बना रहता है कि उनसे टकराकर हादसे का शिकार न हो जाएं। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि कुत्तों के बधियाकरण का टेंडर निकालने की तैयारी है। सांड़ों को पकड़ कर गोशाला भिजवाने के लिए पालिका की टीम लगी है। जो घूम रहे हैं, उनको पकड़ कर गोशाला भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें