तिगरी गंगा मेले में इस बार एक से छह सेक्टर तक श्रद्धालुओं के शिविर नहीं होने के कारण सरस्वती, श्रीकृष्ण, हनुमान, मंदाकिनी, सरयू और भागीरथी स्नान घाट खाली हैं। उन पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु नहीं पहुंच रहे हैं। गंगा की जलधारा ने इस बार मेला स्थल का इस कदर कटान किया कि जहां पर पिछले साल सदर बाजार लगा था, वहां पर गहरा पानी है।