गजरौला। बारिश से हाईवे की सर्विस रोड धंस गई हैै। लगातार बारिश होती रही तो धंसी सड़क का दायरा बढ़ सकता हैै। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया हैै। बराबर से भारी वाहन गुजरने पर वह हादसे का शिकार हो सकता हैै। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर कांकाठेर से करीब 200 मीटर आगेे मंगलवार को हुई बारिश से सर्विस रोड की सड़क धंस गई। ऊपर से गड्ढा बन जाने के साथ ही काफी दूर तक सड़क खोखली दिखाई दे रही है। हैरत की बात यह है कि क्षेत्र में लगातार बारिश होती रही तो धंसी सड़क का दायरा और बढ़ सकता है। जिससे कोई भारी वाहन इसके बराबर से गुजरने पर हादसे का शिकार बन सकता हैै। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि बारिश से जहां भी सड़क धंस जाने की जानकारी मिली है। उसे सही कराया जा रहा हैै।