गजरौला। बारिश से हुए जल भराव के कारण स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ घर में कैद होने को मजबूर है। सीएचसी की आवासीय कॉलोनी में एक से डेढ़ फीट भरा पानी उनकी परेशानी का सबब बना है। बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से नगर के कई मोहल्लों में जल भराव हो गया। मगर सबसे अधिक बुरे हालात ब्लॉक के निकट स्थित सीएचसी की आवासीय कॉलोनी की है। यहां पर एक से डेढ़ फीट पानी भरा है। जिससे कॉलोनी में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी जल भराव के कारण कपड़ेे खराब होने के डर से अपने घर तक नहीं जा रही थी। तभी विभाग का ही बाइक सवार युवक आया और महिला कर्मचारी उसकी बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने आवास तक गई। यह हाल तब है, जब इसी आवासीय कॉलोनी में पूर्व कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ.पल्लवी गंगवार भी परिवार समेत रहतेे हैं। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि सड़क अधिक ऊंची हो जाने के कारण कॉलोनी के पानी का निकास नहीं हैै। हालांकि वह पंपसेट लगाकर पानी निकलवाएंगे।