ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने महिला की गला रेत कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। आला कत्ल छुरा बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से अवैध संबंध थे, वह ब्लैकमेल कर रही थी और कई बार पैसे ले चुकी थी, अब महिला तीन लाख की मांग कर रही थी, रकम ना देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी, इससे से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया।