श्रद्धालुओं ने तिगरी व ब्रजघाट गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने पतित पावनी किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगाशरण शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान से घर में सुख शांति बनी रहती है।